मिशन इन्द्रधनुष अभियान 02 दिसम्बर से शुरु


बरेली:- मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 विनीत शुक्ला ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान प्रदेश के 73 जनपदों के 425 ब्लॉकों में आयोजित किया जायेगा। जनपद बरेली में पांच ब्लॉक (फरीदपुर, कुआंटाडा, शेरगढ़, मुडियानवीवक्श, आंवला) में उक्त अभियान चार चरणों में क्रमशः 02 दिसम्बर 2019, 06 जनवरी 2019, 03 फरवरी 2020 व 02 मार्च 2020 से चलाया जाएगा। अभियान के अन्तर्गत 0-2 वर्ष तक के छूटे हुए/ड्राप आउट बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को टीकाकृत किया जाएगा। उक्त कार्यवाही निश्चित तिथि से 07 दिवस (बुधवार, शनिवार एवं अवकाश को छोड़कर) सम्पादित की जाएगी।


बरेली ब्यूरो:- कपिल यादव