मानव सेवा क्लब की सदभावना यात्रा रवाना


बरेली:- मानव सेवा क्लब की 52 सदस्यीय दल की सदभावना यात्रा मंगलवार की सुबह सात बजे टनकपुर शारदा गंगा के घाट के लिए रवाना हुई। यात्रा की रवानगी हरी झंडी दिखाकर नगर के वरिष्ठ समाजसेवी  जे.सी. पालीवाल ने की। यात्रा का उद्देश्य शांति सौहार्द और लोगों में सदभावना जागृत करना है। 52 सदस्यीय दल का नेतृत्व मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और यात्रा संयोजक हर्ष अग्रवाल कर रहे हैं। एक दिवसीय यात्रा में महिलाएं पुरुषों से ज्यादा हैं। यात्रा में प्रमुख रूप से मधु वर्मा, कल्पना सक्सेना, शकुन सक्सेना,मधुरिमा, नेहा, सत्या, बीना, विनीता, चित्रा जौहरी, माधुरी, सुनीता अग्रवाल, पुष्पा, सुधीर कुमार चंदन, निर्भय सक्सेना, डा. अतुल वर्मा, अभय वर्मा, आर.के.सक्सेना, इंद्रदेव त्रिवेदी, डी.डी.शर्मा, सतेंद्र सक्सेना, ए. एस. अग्रवाल, राजीव सक्सेना, मीना श्रीवास्तव, माया चौधरी रहीं।।


बरेली ब्यूरो :- कपिल यादव