खत्म हुआ किसानों का इंतजार, लगाया गया कांटा, धान की शुरू हुई खरीद


3 किसानों से खरीदा गया 108 कुंतल गेहूं


रायबरेली:- रायबरेली के लालगंज  धान क्रय केंद्र में आखिरकार किसानों की खरीद षुरू कर दी गई। दूसरे दिन मिलाकर तीन किसानों से 108 कुंतल धान खरीदा गया। मंडी समिति परिसर स्थित विपणन विभाग को धान क्रय केंद्र बनाया गया है। यहां पहले दो दिन तो ताला नही खुला था। बताया गया कि पूर्व में रहे केंद्र प्रभारी का स्थानांतरण होने के चलते ताला लगा है। दो दिन बाद दूसरे अधिकारी को प्रभार मिला तो ताला खुल सका। उसके बादकिसानों को टोकेन बांटने का काम शुरू हो सका। बताया गया है कि अब तक कुल 40 किसानों को टोकेन बांटे गए हैं। उनमें से तीन किसानों को धान खरीदा गया है। केंद्र प्रभारी ने बताया कि 12500 बोरे मिले हैं। दो हजार बोरे पहले से केंद्र पर उपलब्ध थे। किसानों को धान खरीद में किसी प्रकार की समस्या नही आने दी जाएगी।


रायबरेली ब्यूरो: अभिषेक बाजपेयी