जीवन उल्लसित हो नृत्य स्वयं करने लगेगा


इस भाव को उजागर करते हुए एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रियांशी ए संस्कार वैली स्कूल के छात्राओं ने मचाया धमाल


इटावा:- जसवन्तनगर कस्बे के स्कूल प्रियांशी ए संस्कार वैली के प्रांगड में  'एकल नृत्य प्रतियोगिता' का आयोजन हुआ जिसका  विषय आंशिक शास्त्रीय नृत्य था। जिसके तहत छात्रों ने अपने नृत्य द्वारा सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर लगातार बजती तालियों की ध्वनि से गुंजायमान हो गया। 


विद्यालय के  प्रबंधक अरुण दुबे ने करतल ध्वनि के साथ छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बताया कि हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नृत्य एक बहुत ही अच्छा व्यायाम है। अपने देश में नाच इण्डिया नाच, नाच बलिये; डांस दीवाने जैसे कई कार्यकम टी वी चैनलों पर है जिसमें प्रतिभाशाली छात्र अपने कैरियर को बना सकते हैं।   


विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कविता दुबे ने छात्रों को बताया कि प्रतियोगिताएं हमारे व्यक्तित्व को निखारने में सहायक होती हैं। और सभी को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर विद्यालय  की चेयरपर्सन  रीना दुबे ने विजेता  छात्रों को मेडल्स पहना कर सम्मानित किया एवं  नृत्य प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए विद्यालय के समस्त शिक्षक - शिक्षिकाओं के कार्य की सरहाना की।



इटावा ब्यूरो: सुबोध पाठक