जरा सी लापरवाही में यह मछली जिंदगी और सेहत के लिए ना कर जाए नुकसान


शाहजहांपुर:- उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पर सेहत के लिए अक्सर डॉक्टर भले ही लोगों को सेहत और आंखों की रोशनी के बेहतरी के लिए मछली खाने की सलाह देते हो पर एक ऐसी मछली है। जो आपकी सेहत के साथ साथ आपकी जान भी ले सकती है। हांजी एक ऐसी प्रतिबंधित मछली हम मानव के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। यह मामला जब संज्ञान में आया जब थाना खुटार पुलिस ने एक प्रतिबंधित मछली को नेपाल के लिए ले जाते हुए पकड़ा था जहां पर उक्त मछली को गड्ढा खुदवाकर गड़वा दिया गया था जहां ग्रामीण मछलियों को खोद ले गए अब सवाल यह उठता है। की आखिर जब मछली प्रतिबंधित थी तो उसकी सुरक्षा क्यूं नहीं की गई और उसको गहराई में क्यूं नहीं गड़वाया गया अगर गहराई से गड़वाया होता या उसकी सुरक्षा के लिए कुछ लोगों को लगा दिया होता तो शायद यह मछली ग्रामीण खोद कर ले नहीं गए होते ताजा मामला थाना खुटार का है। जहां मत्स्य विभाग की टीम के निर्देश पर पुलिस ने मछलियों को खुटार थाना क्षेत्र के रपटा पुल के समीप गड्ढा खोदकर दफना दिया लेकिन पुलिस के जाते ही गांव वाले मछलियों पर टूट पड़े और गड्ढा खोदकर मछलियों को अपने घर ले गए और उनको बनाकर खा गए।


जानकारों की माने तो यह मछलियां विदेशी प्रजाति की थी जिसको पुलिस और मत्यस विभाग की टीम ने गडढा खुदवाकर गड़वा दिया था अब सोचने की जरूरत है। कहीं यह फ्री के चक्कर में यह लोग अपनी सेहत के साथ साथ जिंदगी के साथ खिलवाड़ न कर लें  ऐसा ही एक नजारा जनपद शाहजहांपुर के थाना खुटार में उस समय देखने को मिला जब मछली खाने के शौकीन ग्रामीणों ने खुटार पुलिस द्वारा गड्ढा खोदकर दफनाई गई मछलियों को खोदकर अपने अपने घर ले गए और सभी लोगों ने अपनें अपनें परिवार के साथ भर पेट खाकर हजम कर गए। आपको  बताते चलें कि गत शनिवार को सुबह तड़के 6 बजे खुटार पुलिस ने मंगुर मछली से भरी पिकअप को पकड़ लिया था जिसके बाद मत्स्य विभाग की टीम के निर्देश पर पुलिस ने मछलियों को खुटार थाना क्षेत्र के रपटा पुल के समीप गड्ढा खोदकर दफना दिया लेकिन पुलिस के जाते ही गांव वाले मछलियों पर टूट पड़े और गड्ढा खोदकर मांगुर मछलियों को अपने घर ले गए और उनको पकाकर खा गए  आपको बता दें मांगुर मछली मानव की सेहत के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। जिसके चलते भारत सरकार ने सात वर्ष पूर्व ही इन मछलियों की बिक्री पर रोक लगा रखी है। जबकि सरकार द्वारा मछलियों को अखाद्य पदार्थ घोषित करने के बाद भी मछलियों के अवैध तस्कर आए दिन नेपाल में प्रतिदिन पांच कुन्तल से अधिक की मात्रा में प्रतिबंधित मछलियों को नेपाल पहुंचा रहे हैं। जिसकी जानकारी के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी मौन है। और लोग इन मछलियों का सेवन भी कर रहे है। जिससे लोग कभी बड़ी बीमारी का शिकार हो सकते है। इन मछलियों के सम्बंध में जो वैज्ञानिक तथ्य सामने आए थे उसके अनुसार मंगुर मछली में रेडियम की मात्रा अधिक पाई जाती है। जिसके नियमित सेवन से विभिन्न बीमारियों के साथ साथ जानलेवा कैंसर का भी खतरा बना रहता है। इसी वजह से सरकार ने इस मछली को लोगों के लिए गलत मानते हुए वर्ष 2010 में ही बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था लेकिन जिले में अभी भी यह जानलेवा मंगुर मछली का करोबार व्यापक पैमाने पर हो रहा है। ऐसे में जिम्मेदार विभाग भी इस पर रोक लगाने के लिए कभी कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं। आम मछलियों से काफी सस्ती मिलने वाली इन मछलियों का इस्तेमाल ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक पैमाने पर किया जा रहा है।



शाहजहाँपुर ब्यूरो:- उदित शर्मा