इटावा: कड़े निर्देशों के बावजूद भी ग्रामीण इलाकों में पराली जलाना जारी


इटावा:- जसवंतनगर में कड़े निर्देशों के बावजूद भी ग्रामीण इलाकों में पराली (फसल अवशेष) जलाना रुक नहीं रहा है। किसान धड़ल्ले से खेतों में पराली जलाकर वायु प्रदूषण को बढ़ावा दे रहे हैं।


बलरई मार्ग ग्राम राजपुर तमेरी भोगनीपुर नहर के पास रात के समय किसान अभी भी पराली जला रहे है। करीब एक सैंकड़ा बीघा में पराली जलती देखी गई, जिससे लगातार प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है, पर्यावरण दूषित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, धुंध की वजह से सांस लेने में दिक्कत हो रही हैं। इसके अलावा आंखों में जलन भी हो रही है। प्रशासन ने खेतों में पराली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रहा है। लेकिन, नियमों को दरकिनार कर जसवंतनगर क्षेत्र में पराली अभी भी जलाई जा रही है। जबकि डीएम पराली जलाने वाले किसानों पर कार्रवाई करने के निर्देश दे चुके हैं। लेकिन फिर भी क्षेत्र के किसान जानकारी के अभाव में खेतों में पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। या फिर किसानों को प्रशासन का कोई डर नहीं दिखाई दे रहा है। बताते चले कि अगर यह पराली जलाने पर अंकुश नही लगाया गया तो वह दिन दूर नही दिल्ली जैसी दशा इटावा जिले की भी हो जायेगी। 


रिपोर्टर:- सुबोध पाठक