हरदोई: नवीन गल्ला मंडी में अव्यवस्थाओं का बोलबाला, बारिश से किसानों का भीगा धान


हरदोई:- जनपद हरदोई में हो रही देर रात बारिश ने  नवीन गल्ला मंडी में किसानों के धान को भीगो दिया। जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ। आढती सूरज गुप्ता ने बताया कि किसानों का फड़ पर पड़ा धान पूरी तरह से भीग गया जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। मंडी प्रशासन समिति की तरफ से किसानों के धान को बचाने के लिए कोई भी प्रयास नहीं किया गया। मंडी सचिव की तरफ से धानो के देखने का कोई प्रबंध भी नहीं किया गया। जिससे किसानों को तथा बाहर से आने वाले व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। बारिश के कारण किसानों का धान भीग गया। इसके  बाद किसानों का धान सूखने के बाद ही खरीदा जाएगा ।जिससे किसानों पर अतिरिक्त भार भी पड़ेगा।


जानकारी के मुताबिक  गल्ला मंडी में सरकार के द्वारा टीन सेट तो बनवाए गए हैं लेकिन उनके  नीचे प्रशासनिक मिलीभगत के द्वारा किसी और का कब्जा है। 


जो किसानों की फसल को टीन शेड से बचाव के लिए  उतरने चाहिए। वह अब खुले आसमान के नीचे उतरते हैं। आए दिन भारी बारिश होने से उनकी फसल को काफी नुकसान होता है।  


प्रशासन को चाहिए कि किसानों को होने वाली समस्याओं से बचाया जाये।


रिपोर्ट:- आदर्श गुप्ता