दहेज मांगने पर दुल्हन ने किया शादी से इंकार, बारात पहुंची थाने, वर पक्ष का आरोप सिर्फ झगड़ा हुआ


इटावा:- सैफई थाना क्षेत्र के ग्राम अमरसीपुर में दहेज को लेकर बारात लौटाने का मामला सामने आया है समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष थाना सैफई में मौजूद थे लेकिन सुलह समझौता नहीं हो सका।


प्राप्त समाचार के अनुसार अमरसीपुर निवासी ईश्वरदयाल शँखबार ने अपनी पुत्री शालिनी की शादी जितेंद्र पुत्र राजवीर सिंह निवासी आनंद नगर फूफ जिला भिंड के साथ तय की थी लड़की पक्ष 22 नवंबर को तिलक की रस्म पूरी कर आया जिसमे 2 लाख नगदी व सामान वर पक्ष को दिया तिलक से लौटकर शादी की तैयारियों में जुट गया तय समय पर कल दिनांक 24 नवंबर को बारात आई ईश्वर दयाल ने अपनी सामर्थ्य अनुसार बरात की आवाभगत की और सारा सामान दहेज में दिया 


लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि सुबह वर पक्ष ने अतिरिक्त दहेज व सामान की मांग करने लगा जिसे लेकर वर-वधु पक्ष में झगड़ा हो गया मौके पर पहुंची सैफई पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई और दोनों पक्षों को बैठाकर समझाने की जरूरत में लगी रही लेकिन शाम तक लड़की पक्ष  लड़की भेजने को तैयार नही था। लड़की के पिता ईश्वर लाल का कहना है कि दहेज के भूखे लोगों के हवाले हम अपनी बेटी नही भेज सकते मेरी बेटी ने शादी को साफ मना कर दिया है। 


वही वर पक्ष का कहना है कि मामूली झगड़ा हुआ है लेकिन दहेज मांगने जैसी कोई बात नहीं हुई लड़की के पिता झुठा आरोप लगा रहे हैं।


रिपोर्टर:- सुबोध पाठक