बरेली: भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है - प्राचार्य


बरेली/मीरगंज:- अनुबिस डिग्री कॉलेज, मीरगंज बरेली में संविधान दिवस बड़े उत्साह पूर्वक मनाया गया, प्राचार्य डॉ नागेश्वर प्रसाद शुक्ल ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है। मौलिक कर्तव्यों को भी विस्तार पूर्वक बताया गया, उन्होंने भारत के संविधान को राष्ट्र का गौरव बताया, स्टूडेंट्स ने भी अपनी बात संविधान के लिए विषय में रखी। तथा अपने अधिकारों को जाना, संविधान को एकरूपता से देखा जाना चाहिए और नागरिकों को समान अधिकार दिए जाने चाहिए, सभी ने संविधान की रक्षा हेतु शपथ ली और भविष्य में संविधान की रक्षा हरतु पूर्ण निष्ठा से कार्य करने को कहा। चीफ प्रॉक्टर शशांक पुरी, प्रशांत रस्तोगी, डॉ शोभा सक्सेना, प्राची मिश्रा, राजीव पाठक, यासीन हुसैन आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशासनिक अधिकारी गयाराम ने पूर्ण सहयोग दिया, संचालन एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती हरजीत कौर द्वारा किया गया।


रिपोर्टर:- स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा