अलीगढ़: खैर की लैबो पर स्वास्थ्य विभाग का छापा मचा हडकम्प, एक लैब सीज


नगर के लाल पैथोलाॅजी पर मिला सब कुछ सही।


नगर का प्रतिष्ठत पैथवे पैथोलाॅजी सील।


नगर मे कथाकथित रुप से संचालित हो रही थी लैब।


अलीगढ़:- अलीगढ़ खैर स्वास्थ्य विभाग व एस.डी.एम के सयुक्त रुप से छापे से नगर के डाक्टरो मे हडकम्प मंच गया। सोमवार को नगर के लैबो पर छापा मार कार्यवाही की गयी। जिसमे कई लौब संचालक मौके से लैबो को बन्द कर भाग गये तथा नगर के एक प्रतिष्ठत लैब को सीज कर दिया गया।


स्वास्थ्य विभाग के ए.सी.एम.ओ डा0 पी.के शर्मा व एस.डी.एम अंजुम बी के द्वारा सयुक्त रुप से नगर के पैथलाॅजी लैब पर छापा मार कार्यवाही की गयी। जिसमे टीम के द्वारा नगर के सोमना तिराहे स्थित लाल पैथलाॅजी लैब को चैक किया गया। चैकिंग के दौरान उक्त लैब पर सभी व्यवस्था सही मिली। नगर के पीपल मण्डी के सामने स्थित अग्रसेन मार्केट मे प्रतिष्ठत पैथवे पैथलाॅजी लैब पर छापा मार कार्रवाही की गयी तो लैब बिना रजिस्ट्रेशन के चलती हुयी पाई गयी। तथा लैब का ओ.पी.डी सटिफाइड नही था। जिसके चलते पैथवे लैब को सील कर दिया गया। वही नगर मे स्थित बाकें विहारी पैथलाॅजी लैब संचालक टीम को देख लैब को बन्द कर मौके से भाग गया। टीम के द्वारा बन्द लैब पर नोटिस चिप्पका दिया है। तथा तीन दिनो मे लैब के कागजात स्वास्थ्य विभाग को दिखाने को कहा है।


टीम के द्वारा की गयी कार्रवाही से नगर मे लैब संचालको मे हडकम्प मंच गया तथा झोलाछाप डाक्टर भी अपने क्लीनिको को बन्द कर भागते हुये नजर आये। स्वास्थ्य विभाग व एस.डी.एम की सयुक्त रुप से छापा मार कार्रवाही के चलते नगर के लोगो ने सरहना की है। इसी प्रकार कार्रवाही होती रही तो झोलाछापो पर नकेल कसी जा सकती है। नगर मे बडे पैमाने पर कथाकथिक रुप से संचालित हो रही थी लैब। स्वास्थ्य विभाग के छापे से खुल रही है लैबो व डाक्टरो की पोल। मरिजो को गुमराह कर कमाया जा रहा था धन एस.डी.एम अंजुम बी के द्वारा बताया गया की उपरोक्त सभी के विरुध दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी।


रिपोर्टर:- लक्ष्मन सिह राघव