आर पी इण्टर कॉलेज की छात्रा विनीता गुर्जर बनी स्टेट चैंपियन


बरेली:- बरेली मंडल से खेलते हुए आर पी इण्टर कॉलेज मीरगंज की कक्षा 9 की छात्रा विनीता गुर्जर ने प्रयागराज में चल रही 65 वीं प्रदेशीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 800 मी, 1500मी और 3000 मी की दौड़ में पूरे प्रदेश के धावकों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है और व्यगक्तिगत चैंपियनशिप जीत ली है। इससे पहले विनीत जनपद और मंडल में भी चैंपियन रही थी। विद्यालय के प्रबंधक निरुपम शर्मा, प्रधनाचार्य डॉ सुरेश चंद तोमर,खेल प्रभारी राजेश गिरी, श्रीकृष्ण यादव, कक्षा अध्यापिका रश्मि व अन्य शिक्षकों ने विनीता के उपलब्धि पर बधाई दी है। विद्यालय द्वारा विनीता को सम्मानित किया जाएगा।


इसके साथ ही विनीता का चयन राष्ट्रीय स्कूली खेलों के लिए भी हो गया है।


रिपोर्टर:- स्नेह कुमार कुशवाहा