801 पेटी अवैध चंडीगढ़ मार्का शराब पकड़ी, एक गिरफ्तार


बरेली:- फतेहगंज पश्चिमी, कस्वे में मंगलवार को पुलिस और अबकारी टीम ने लगभग 801 पेटी अवैध चंडीगढ़ मार्का शराब सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस व आबकारी टीम ने क्षेत्र में तड़के करीब पांच बजे अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। शराब की कीमत करीब 27 लाख बताई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह पुलिस ने नेशनल हाईवे पर स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास एक ट्रक(UP 70 AT 8386) को मुखबिर की सूचना और शक के आधार पर रोककर चैक किया। चालक ने भागने का प्रयास किया तो एसआई संजय सिंह, कांस्टेबल सत्येंद्र चौधरी ने भाग कर उसे दबोच लिया गया। जिसमें पुलिस को तलाशी के दौरान शराब की पेटियो के ऊपर सड़े गले आलू की बोरीयो को रखकर धोखाधड़ी करके बिहार में बिक्री हेतु अवैध तस्करी के लिए जा रही थी। ट्रक की तलाशी में 801 पेटी (38,448 पौवा) 555 गोल्ड व्हिस्की चंडीगढ़ मार्का ब्रांड शराब बरामद हुई। जिसकी कीमत 27 लाख रुपए है। इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए तस्कर से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम विनोद शाह पुत्र  गनेश शाह निवासी मजनू थाना फुल्ली डुमर अमरपुर जिला बांका बिहार व बर्तमान में C-62 नेहरु कॉलोनी सेक्टर 53 पल्सौरा जिला पल्सौरा चंडीगढ़ बताया। पुलिस ने उपरोक्त के विरुद्ध अबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी चंद्र किरण व आबकारी निरीक्षक शैलेश कुमार शुक्ला के साथ एसआई संजय सिंह, कांस्टेबल सतेंद्र चौधरी, तरुण यादव, सुरेंद्र कुमार, कांस्टेबल आबकारी संतलाल एवं पूरी टीम मौजूद रही। एसपी ग्रामीण डॉ संसार सिंह ने बताया कि शराब को बिहार में अवैध तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर थाना फतेहगंज पश्चिमी में गिरफ्तार कर लिया गया।


बरेली ब्यूरो:- कपिल यादव