यमुना नदी पर मछली पकड़ने गया व्यक्ति लापता


जसवंतनगर:- कचौरा घाट के पास यमुना घाट पर मछली पकड़ने के लिए गया व्यक्ति दो दिन के बाद घर नही लौटा। परिजनों ने अनहोनी की आशंका के चलते थाना पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।


मोहल्ला लुधपुरा निवासी करीब 63 वर्षीय कमरुद्दीन पुत्र नूर मोहम्मद शुक्रवार की शाम जमुना नदी से मछली पकड़ने गए थे वे शनिवार को सुबह घर वापस नही लौटे तो परिजनों ने चिंतित होकर यमुना नदी जाकर तलाश किया तो जमुना किनारे उक्त व्यक्ति कमरुद्दीन के कपड़े, साइकिल व अन्य सामान मिला लेकिन व्यक्ति का पता नही चल सका। रविवार को भी घबराए परिजनों ने उक्त स्थान जमुना नदी व अन्य स्थानों पर काफी खोजबीन करने के बाद पीड़ित परिजनों ने थाना बलरई पुलिस को घटना की जानकारी देकर मदद की गुहार लगाई है।


रिपोर्टर:- सुबोध पाठक