सदर तहसील मुख्यालय पर सपा ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन


मुज़फ्फरनगर:- प्रदेश में महंगाई, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था एवं किसानों के उत्पीड़न सहित दर्जनों मांगों को लेकर समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंगलवार सुबह सदर तहसील प्रांगण पर धरना प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा के प्रत्याशी गौरव स्वरूप व जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील में धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जिलाध्यक्ष गोरव स्वरूप ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज प्रदेश में दिनोंदिन बढ़ रही बिजली की कीमतों से किसान, व्यापारियों के साथ-साथ मध्यमवर्गीय परिवारों का जीना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग रखी, प्रदेश में बेरोजगारी, किसानों के लिए खाद की उचित व्यवस्था ना होना, यातायात नियमों के नाम पर की जा रही अवैध वसूली के आरोप लगते हुए डीजल पेट्रोल एवं रसोई गैस की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के मुद्दे को भी गंभीरता के साथ उठाया। 


रिपोर्टर:- डॉ0 फल कुमार पवार