सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने निकाली संकल्प पदयात्रा


बरेली:- आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने शुक्रवार को क्षेत्र में गांधी संकल्प यात्रा निकाली। कांधरपुर गांव के लोगों ने जगह-जगह पद यात्रा का स्वागत किया। सांसद ने कहा कि गांधीजी की 150वीं जयंती पर आंवला लोकसभा क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर जनशक्ति, प्लास्टिक मुक्त भारत जैसे मुद्दों पर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। बिथरी विधायक राजेश मिश्रा ने कहा कि पद यात्रा उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग, अध्यापक, चिकित्सक, इंजीनियर, किसान, ब्यापारी से मिलकर उनको सरकार की योजनाओं की जानकारी देना है। पदयात्रा संयोजक से शिव प्रताप सिंह उर्फ रिंकू ने कहा कि गांधी संकल्प पद यात्रा ने जन यात्रा का रूप ले लिया है। पद यात्रा चनहेटी, लखौरा, नवीनगर समेत दर्जनों गांवों में घूमी। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह, अर्जुन कश्यप, सुनील कश्यप, सचिन उपाध्याय, सुरेंद्र कश्यप, राजेश कश्यप, लाल करन, योगेंद्र पटेल, मोहम्मद रजा, सुनील कश्यप, मुकेश कश्यप, अरविंद गौतम आदि शामिल रहे।


रिपोर्टर:- कपिल यादव