राम-लक्ष्मण-रावण के साथ दर्शकों ने ली सिंगल यूज प्लास्टिक न इस्तेमाल करने की शपथ - इस अभियान के आप भी बने भागीदार


रुड़की:- सिंगल यूज प्लास्टिक के विरोध और स्वच्छता के प्रति नगर निगम अधिकारियों ने विभिन्न रामलीलाओं में जाकर लोगों को जागरूक किया और उन्हें शपथ दिलवाकर इसके प्रति कटिबद्ध होने का संकल्प लिया। दर्शकों के साथ राम, लक्ष्मण, सीता और रावण रूपी कलाकारों ने भी शपथ ली।


रुड़की नगर निगम की मुख्य नगर आयुक्त नूपुर वर्मा एवं सहायक नगर आयुक्त चन्द्रकान्त भट्ट स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बीटी गंज रामलीला पहुंचे, नेहरू स्टेडियम रामलीला, श्री सनातन धर्म रामनगर रामलीला सहित शहर में चल रही अन्य विभिन्न रामलीला समिति के मंच पर पहुंची। एमएनए एवं एसएनए ने कहा कि पर्यावरण की दृष्टि से सिंगल यूज प्लास्टिक सबके लिए हानिकारक है। उन्होंने कहा इस तरह की प्लास्टिक पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने इसके लिए नियम बनाए हैं। आम जनता के सहयोग के बिना यह मुहिम अधूरी है। उन्होंने कहा गांधी जी ने भी स्वच्छता का संदेश दिया था। उनके विचारों और आदर्शों से हर व्यक्ति में नई ऊर्जा एवं प्रेरणा का संचार होता है। जिसके बाद सभी को सिंगल यूज़ प्लास्टिक की हानियों के बारे में जागरूक करने के लिए कलाकारों और दर्शकों को शपथ भी दिलाई गई। इसके साथ ही नुक्कड़ नाटक कलाकारों द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए जल संरक्षण एवं पर्यावरण, जल संरक्षण आधारित नाटक का मंचन भी निगम द्वारा कलाकरों की टीम से करवाया गया। रामलीला समिति की ओर से नगर निगम की टीम को सम्मानित किया गया।


रिपोर्टर:- अंकित गुप्ता