पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के रिश्तेदार कप्तान सिंह नही रहे, शोक में डूबा नगर


इटावा:- जसवंतनगर नगरपालिका की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती विमलेश यादव के पति और शांती देवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कप्तान सिंह यादव का बुधवार तड़के निधन हो गया, जिससे नगर और राजनीतिक क्षेत्र शोक में डूब गया। वह 51 वर्ष के थे।


सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में सक्रिय रहे कप्तान सिंह पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने बुधवार को सुबह 4 बजे रेलमण्डी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनका परिवार सपा संरंक्षक मुलायम सिंह का रिश्तेदार है। मुलायम सिंह की भतीजी शीला यादव  स्वर्गीय के अग्रज राकेश यादव को ब्याही हैं। शीला यादव कई बार जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं।


उनके निधन के समाचार सुन पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, इफको चेयरमेन आदित्य यादव, मुलायम सिंह के भाई अभय राम सिंह यादव, सैफई ब्लाक प्रमुख मृदुला यादव के अलावा हजारों लोग नगर एवम ग्रामीण क्षेत्रों बड़ी संख्या में व्यापारी, शिक्षक आदि जुटे। शिक्षा जगत भी शोका कुल रहा। नगर पालिका समेत शांति देवी इंटर कालेज, नारायणी इंटर कालेज आदि में शोक सभाएं आयोजित हुयीं। 


देर दोपहर कचौरा स्थित यमुना घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।


रिपोर्टर:- सुबोध पाठक