मुख्यमंत्री रुड़की में कर गए चुनाव का आगाज - दी निगम क्षेत्र को ढेरों सौगात - जानिए क्या रहा खास…..


रूड़की:- नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री समेत सभी वक्ताओं का फोकस रुड़की नगर निगम चुनाव रहा। इस कार्यक्रम के बाद भाजपा पूरी तरह चुनावी मोड में आ गयी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर के लिए कई विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया।


दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान ऋण योजना के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा सरकार पांच लाख रुपए का ऋण शून्य प्रतिशत पर किसानों को उपलब्ध करवा रही है उन्होंने कहा कि विगत वर्ष इसी जगह पर किया गया वादा आज पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के 19 वर्ष के इतिहास में ऐसा नही हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि गन्ना भुगतान एक सप्ताह के अंदर करवयाएँ जाने के लिए हम प्रयासरत है और इस समस्या का स्थायी समाधान करेंगे। उन्होंने सरकार की आयुष्मान कार्ड एवं राशन की दुकानों पर सस्ती दाल एवं अन्य केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं गिनाई।उन्होंने कहा प्रतिवान छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का शुभारम्भ किया है। सिंगल यूज प्लास्टिक न इस्तेमाल करने के लिए उन्होंने लोगों से आहावन किया। उन्होने कहा जनसंख्या नियंत्रण पर हमारी सरकार ने शुरुआत कर दी है और पंचायत चुनाव में इसे लागू किया गया। उन्होंने कहा कि जो जनप्रतिनिधि राष्ट्र निर्माण के इस कार्य मे भागीदार नही हो सकते उन्हें जनप्रतिनिधि रहने का हक नही। उन्होंने कहा कि कुछ लोग रूड़की की पहचान को खत्म करना चाहते थे। इस पहचान को बचाये रखने की सरकार ने लड़ाई लड़ी और इसलिए निगम चुनाव में बिलंब हुआ। अब रुड़की के चुनाव पुरानी पहचान के साथ होंगे। उन्होंने पिछली बार की गई घोषणाओं में पूरी हुई घोषणाओं को जनता के सामने रखा, सलेमपुर कृष्णानगर के नालों का निर्माण, कृष्णनगर में पार्क बनेगा, नेहरू स्टेडियम का सौंदर्यीकरण करीब पांच करोड़ की लागत से होगा, चारों घाटों का सौंदर्य करण, सड़कों का चौधिकर्ण और इंटरलॉकिंग टायल लगाई जाएंगी, डिवाइडरों पर रेलिंग, पुराने सीवर चेम्बर बदले जाएंगे,मोहनपुरा में जलभराव की समस्या का समाधान, दिल्ली रोड पर नाला निर्माण, सुभाष नगर शास्त्री नगर, पुरानी तहसील आदि क्षेत्रो में जलभाव समास्या का समाधान। कुम्हार समाज को दीपावली तक रॉयल्टी मुक्त माटी मिलेगी। उन्होंने कहा रुड़की नगर निगम क्षेत्रो के नए मतदाता दस वर्ष तक टैक्स मुक्त रहँगे।


केबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा पूर्ववर्ती सरकार जाते जाते रुड़की के भूगोल को अपने राजनीतिक स्वार्थ के कारण बिगाड़ कर गयी। अगर वह चाहते तो उन क्षेत्रों के लिए इकाई या बजट की व्यवस्था कर सकते थे। उन्होंने कहा कि इस भूगोल को सुधारने के लिए सरकार को लम्बी लड़ाई लड़नी पड़ी। उन्होंने कहा रुड़की का चुनाव साधारण नही है यह विशेष चुनाव है। उन्होंने कहा पिछले ढाई वर्षों में सरकार ने सैकड़ो कार्य किये। उन्होंने कहा कि विरोधी भी इस सरकार पर भरस्टाचार का आरोप नही लगा सकते।


विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिविल लाइंस को नुजूल मुक्त करना प्रक्रिया में है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज नगर के लिए दर्जनों विकास कार्यों का लोकार्पण किया इसके लिए उनका आभार। विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा आने वाले निगम चुनाव में भाजपा की जीत विकास के बूते पर होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नए जुड़े क्षेत्रो में कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया जिसका लाभ सीधे जनता को मिलेगा।


प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता ने कहा रूड़की नगर निगम क्षेत्र में नए क्षेत्रो को (दिल्ली रोड के) जोड़ने और पाडली गुर्जर रामपुर को बाहर करने की लड़ाई मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने लड़ी इसका लाभ नगर निगम को भविष्य में मिलेगा। यह शहर के लिए जरूरी था। कार्यक्रम का संचालन जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने किया। इस अवसर पर श्यामवीर सैनी, नरेंद्र ठाकुर, अमन त्यागी, जयपाल सिंह चौहान, अजय सिंघल, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, ललित मोहन अग्रवाल, सुशील त्यागीअनिल शर्मा, प्रमोद जोहर, विकास शर्मा, रवि राणा, अमरीश गर्ग सुनील साहनी भाजपा कल्पना सैनी गौरव चौधरी, विवेक चौधरी, सागर गोयल, सुबोध राकेश, विकास तिवारी, शुभित गौतम,आदेश सैनी, गौरव गोयल मुकेश अग्रवाल प्रदीप पाल गजेंद्र चोधरी, सुशील चौधरी, कुँवर नगेश्वकर,धीरज पाल, मनोज महेरा असगर अली, भगवान सैनी, सावित्री मंगला, सुबोध सैनी, महेंद्र काला, सौरभ गुप्ता, प्रदीप सचदेवा आदि लोग मौजूद रहे।


रिपोर्टर:- अंकित गुप्ता