माता मनाकामेश्वरी दुर्गा मंदिर में धूमधाम से मनाया गया दुर्गाष्टमी महोत्सव


रुड़की:-  रुड़की में दुर्गाष्टमी की धूम रही। विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालूओं की भीड़ लगी रही और हवन पूजन का आयोजन हुआ। इसके साथ ही घरों में भी लोगों ने कन्या पूजन कर उन्हें भोजन करवाया और आशीर्वाद लेकर व्रत खोला।


वहीं शारदीय नवरात्र पर्व माता मनाकामेश्वरी दुर्गा मंदिर पस्चिमी अंबर तालाब रुड़की में गतवर्षो की भांति दुर्गाष्टमी में आचार्य आदर्श भारद्वाज व आचार्य आयुष शास्त्री ने मंत्रोउच्चारन संग यजमान सलेक चन्द्र व बिमला देवी द्वारा भव्य दुर्गा पूजा अर्चना समस्त परिवार के साथ हवन यज्ञ करा सम्पन्न कराई गई। ततपश्चात कंजका पूजन किया गया।


रामनगर में दुर्गाष्टमी के अवसर पर कन्या पूजन करती महिला।
दुर्गा पूजा में मनोज कुमार जैन, भाजपा नेता नवीन कुमार जैन, अनुज कुमार जैन, सचिन जैन एडवोकेट,अंतरिक्ष जैन, रक्षक जैन, यश,किरिष जैन, रेखा जैन, अलका जैन, दीपा जैन, ईशा जैन,पूजा जैन, रजनी कौशिक, सरला, रीता,परी,सांची जैन, नैना,वर्णिका जैन, सुधीर शर्मा,उमा मित्तल,सुरेश गुप्ता आदि शामिल रहे।


रिपोर्टर:- अंकित गुप्ता