कॉलोनी के मुख्य मार्ग को चौड़ा करने की मांग-विधायक ने निरिक्षण के बाद दिया आश्वासन


रुड़की:- नगर निगम एवं झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली प्रेम नगर कालोनी के रहने वाले कॉलोनी वासियों ने कॉलोनी के मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर विधायक देशराज कर्णवाल को इस समस्या से अवगत कराया।


प्रेम नगर कॉलोनी के रहने वाले लोगों का कहना है कि कॉलोनी के मुख्य मार्ग की चौड़ाई कम होने के कारण कॉलोनी के लोगों के चौपाइयां वाहनों को आने जाने में दिक्कत का सामना होता है। और कॉलोनी वासियों ने इस समस्या को दूर करने के लिए पहले भी प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया परंतु इस समस्या का अभी तक कोई भी समाधान नहीं हुआ हैकॉलोनी के रहने वाले लोगों ने विधायक देशराज कर्णवाल को बताया कि प्रेम नगर कॉलोनी के मुख्य मार्ग जो कि जिला प्रशिक्षण शिक्षण केंद्र एवं रुड़की विकासखंड के बीच मार्ग से होकर कॉलोनी में आता है उक्त मार्ग की चौड़ाई कम होने के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।कॉलोनी वासियों को झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने आश्वासन दिया कि व जल्दी ही कॉलोनी के मार्ग को लेकर निगम व संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्तालाप करेंगे और मार्ग की इस समस्या को दूर करेंगे। एवं साथ ही क्षेत्र के कृष्ण नगर में नगर निगम की जमीन पर सौंदर्य करण का भी कार्य भी जल्द किया जायेगा। समस्या रखने वाले प्रेम नगर कॉलोनी के लोगों में मुख्य रूप से विकास शर्मा, मदन पाल, डॉ.राजेन्द्र सैनी, मंगलसेन, वेदप्रकाश कांबोज, मोनू सैनी, जयप्रकाश सैनी, वरुण शर्मा, बिट्टू कश्यप, ताराचंद, रमेश चन्द्र, राजेन्द्र पटवारी, राकेश शर्मा, आदर्श सैनी, नवीन धीमान, राजेन्द्र कौशिक, आजाद सैनी, श्यामलाल धीमान, अभिमन्यु नंद आदि कॉलोनी वासी उपस्थित रहे।


रिपोर्टर:- अंकित गुप्ता