कानून के नाम पर जंगलराज कायम : आदित्य यादव


 


सैफई क्षेत्र के नगला मठिया में दंगल व मेले का उदघाटन करने पहुंचे आदित्य यादव


झंडा कुश्ती पहलवान करुआ आगरा, होशियार सिंह फिरोजाबाद के बराबर पर छूटी 


इटावा:- सैफई में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व इंटरनेशनल कोऑपरेटिव एलाइंस के निदेशक आदित्य यादव ने कहा कि प्रदेश के कानून व्यवस्था के नाम पर जंगलराज कायम है।


सैफई क्षेत्र के नगला मठिया में आयोजित चौडिनाथ मेला व दंगल में उदघाटन अवसर पर पहुंचे आदित्य यादव प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था के नाम पर जंगलराज कायम है हत्याओं ने उधोग का दर्जा ले लिए है जो निरन्तर फल फूल रहा है। निर्दोषों को पुलिस फर्जी एनकाउंटर में मार रही है। थाने व तहसील की बोली लग रही है थाने बेचे जा रहे है पीड़ितों को न्याय नही मिल रहा है। आदित्य ने दंगल का शुभारंभ पहलवानों का हाथ मिलाकर कराया।


झंडा कुश्ती पहलवान करुआ आगरा, होशियार सिंह फिरोजाबाद के बराबर पर छूटी।


इस मौके पर इस अवसर पर डॉ अरविंद यादव, राम नरेश प्रधान पिडारी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) किसान सभा के जिलाध्यक्ष विद्याकान्त यादव 'गुड्डू', विपिन यादव, अनुज यादव, उदयवीर प्रधान नगला वीरे, सर्वेश, जीवन यादव नेता जी, रामसेवक यादव, रामपाल, मकरंद सिंह, दिलीप बोझा आदि मौजूद रहे।


रिपोर्टर:- सुबोध पाठक