जसवन्तनगर पुलिस ने दो मनचलो को किया गिरफ्तार


इटावा/जसवन्तनगर:- कस्बे में चल रही रामलीला महोत्सव में महिलाओं से छींटाकसी कर रहे दो युवकों को जसवन्तनगर पुलिस ने पकड़ा बताते हैं कि उक्त दोनों युबक रामलीला मैदान की तरफ आने जाने वाली महिलाओं व लड़कियों को देखकर अश्लील हरकतें कर रहे थे  व गाना गा रहे थे। 


विवरण के अनुसार पुलिस रामलीला मैदान में ड्यूटी कर रही थी तभी उन्हें सूचना मिली कि रामलीला मैदान में महिला दीर्घा के सामने खड़े दो युवक रामलीला देखने आ रही महिलाओं से छींटाकसी कर रहे है जब वहां पर उपनिरीक्षक चिन्तन कौशिक महिला कांस्टेबल पूजा, उषा, कांस्टेबल निशान्त और शशांक पहुँचे तो वह उन्हें देखकर भागने लगे कांस्टेबल  ने घेराबंदी करके पकड़ लिया पकड़ने के बाद जब पकड़े गए युबको से नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम अरुण कुमार पुत्र सुनील उम्र 23 वर्ष, नितिन पुत्र सोबरन सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी स्टेट बैंक के सामने कस्बा करहल जिला मैनपुरी को धारा 294 में गिरफ्तार किया। 


रिपोर्टर:- सुबोध पाठक