घर की छत गिरने से एक व्यक्ति घायल


इटावा:- जसवंतनगर के गांव सिसहाट में रविवार की रात अचानक पक्के मकान की छत गिर गई। जिसके मलबे में एक व्यक्ति दबकर गम्भीर रूप से घायल हो गया।


उक्त ग्राम निवासी किसान रबिन्द्र सिंह पुत्र नवाब सिंह अपने घर के कमरे में सो रहे थे तभी रात लगभग दो बजे अचानक उनके मकान की ईंट की पक्की छत भरभरा कर गिर पडी। छत गिरते ही कमरे में सो रहा किसान व गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। जिससे घर मे चीखपुकार होने व रात के समय मकान गिरने से तेज आवाज से अन्य लोगों में हड़कम्प मच गया। कुछ ही देर में गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और आननफानन में मलबे में दबे घायल किसान को निकालकर इलाज को ले जाया गया।  छत के मलवे में कमरे में रखा गृहस्थी का साइकिल आदि गृहस्थी का सामान व गल्ला दबकर बर्बाद हो गया। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना लेखपाल को दी है।


रिपोर्टर:- सुबोध पाठक