धनतेरस पर राशि के अनुसार खरीदारी करने से आपका घर होगा धन-धान्य से भरपूर


बरेली:- 25 अक्तूबर को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र एवं ब्रह्मयोग में धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन गो वत्स द्वादशी है और साथ ही सर्वार्थसिद्धि एवं राजयोग भी सूर्योदय से है। इस दिन द्वादशी तिथि की समाप्ति सांय 7:08 बजे होगी। तदोपरान्त त्रयोदशी तिथि आरम्भ होगी।


पं. राजीव शर्मा बताते हैं कि इस दिन कुबेर की पूजा भी होती है। चांदी उन्हें पसंद है तो चांदी खरीदना भी शुभ रहेगा। पीतल भगवान धन्वंतरि से संबंधित धातु है, इसका खरीदना परिवार के अच्छे स्वास्थ्य का सूचक है। कुछ व्यापारी लोग धनतेरस पर नए बही खाते खरीदते हैं और दीवाली पर इसकी पूजा करते हैं। इस दिन विशेष तौर पर मां लक्ष्मी और श्री गणेश जी की मूर्ति खरीदना शुभ रहता है क्योंकि मां लक्ष्मी समृद्धि प्रदान करतीं हैं और गणेश जी सद्बुद्धि। इस दिन मां लक्ष्मी की मूर्ति खरीदने से घर धन- धान्य से भरपूर रहता है।


1. मेष राशि वाले जातक सोने के सिक्के के साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी खरीद सकते हैं।
2. वृष राशि वाले जातक सोने के सिक्के के साथ चमकीले वस्त्र, चांदी भी अवश्य खरीद कर लाएं।
3. मिथुन राशि वाले जातक सोने के आभूषण, शुद्ध केशर वाहन के खरीदने पर भाग्य बढ़ेगा।
4. कर्क राशि वाले लोग चांदी के बर्तन के साथ कपूर, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अवश्य खरीदें।
5. सिंह राशि वाले जातक तांबे, कांसे के बर्तन, कपड़े एवं सोने का आभूषण खरीदें।शुभ रहेगा।
6. कन्या राशि के जातक गणेश जी की मरगज की मूर्ति, चांदी का सामान अथवा रसोई का सामान खरीदें,शुभ रहेगा। 
7. तुला राशि वाले जातकों के लिये यह इस बार चांदी के बर्तन के साथ सफेद चमकीला वस्त्र, सौन्दर्य का सामान अथवा सजावटी समान खरीदना बेहद शुभ रहेगा।
8. वृश्चिक राशि वाले जातकों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सोने के आभूषण खरीदना शुभ रहेगा।
9. धनु राशि वाले जातकों को  चांदी के जेवर, सिक्का आदि के साथ सुगंधित सामान खरीदना शुभ रहेगा।
10. मकर राशि वाले जातक वाहन, कपड़े, चांदी के बर्तन, आभूषण खरीदें, शुभ रहेगा।
11. कुम्भ राशि के जातक प्रसाधन के सामान, दो पहिया वाहन, सौंदर्य प्रसाधन का सामान खरीदें शुभ रहेगा।।


रिपोर्टर:- कपिल यादव