बलहा उप चुनाव में सपा बसपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों को मिले वोटों को जोड़ भी दिया जाय, तब भी भाजपा प्रत्याशी कई हज़ार वोटों से आगे


बहराइच:- विधान सभा क्षेत्र 282 बलहा उप चुनाव में भाजपा की सरोज सोनकर की 46 481 मतों से हुई शानदार जीत से यह तय होगया कि इस क्षेत्र में सभी वर्ग और समुदाय के मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशी पर अपना भरोसा जताया है और सबका साथ सबका विकास के नारे पर मतदाताओं ने एक जुट होकर क्षेत्र के विकास के लिये भाजपा के पक्ष में मतदान किया। बहराइच गल्ला मण्डी पर सुबह 08 बजे से शुरू हुई मतगणना के प्रथम राउण्ड से ही ही भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर ने जो विपक्ष के प्रत्याशियों पर बढ़त बनाई 30 वें राउण्ड तक उसका सिलसिला बरकरार रहा 1,85,425 मतों की हुई गणना में भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर को 89,627 मत हासिल हुवे और उन्होंने 46481 वोटो से शानदार जीत दर्ज की बलहा उप चुनाव में उनके मुकाबले चुनाव लड़ रहे तीन बड़े राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों को मिलने वाले वोटों को अग़र एक जगह इकठ्ठा कर लिया जाय तो भी भाजपा प्रत्याशी उनसे कई हजार वोटों से आगे हैं यहां पर सपा की किरण भारती को 43146 बसपा के रमेश चन्द्रा को 31633 और कांग्रेस की मन्नो देवी को 1350 वोट हासिल हुवे यहां कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई और 2102 वोटरों ने नोटा का बटन दबाया।


रिपोर्टर:- फ़राज अंसारी