आखिर कौन हैं वो जिन्हें मिलेगा चिकित्सा के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार


बरेली:- चिकित्सा क्षेत्र के लिए संयुक्त रूप से 3 लोगों को नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। कोशिकाओं के ऑक्सीजन ग्रहण पर खोज के लिए इन लोगों को मिलेगा पुरस्कार। इस साल के नोबेल पुरस्कार का ऐलान हो गया है, चिकित्सा या मेडिसिन में खोज के लिए विलियम जी केलिन जूनियर, सर पीटर जे रैटक्लिफ और ग्रेग एल सेमेंजा को संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनको कोशिकाओं के ऑक्सीजन ग्रहण पर किए गए खोज के लिए यह पुरस्कार मिलेगा। 2019 नोबेल पुरस्कार पाने के बाद सर पीटर जे रैटक्लिफ ने इस पर खुशी जताई, जिस समय रैटक्लिफ के नाम का ऐलान किया गया उस समय वह ईयू सिनर्जी ग्रैंट अप्लीकेशन पर अपने डेस्क पर काम में व्यस्त थे।


रिपोर्टर:- स्नेह कुमार कुशवाहा