आज दिन मंगलवार 8 अक्टूबर को क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारें-जानिए राशिफल……-जानिए साप्ताहिक राशिफल-7 से 13 अक्टूबर


रूडकी:- रामनवमी के दिन शुरू होने वाला यह सप्ताह आपकी राशि के लिए क्या लेकर आया है जानिए साप्ताहिक राशिफल ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश से……


ज्योतिषाचार्य पण्डित रजनीश शास्त्री।
मेष::पुरानी बातें भूल जाएं। इस सप्ताह कुछ अनपेक्षित घटनाएं भी हो सकती हैं। इन दिनों में चंद्रमा गोचर कुंडली के कर्म भाव से चलकर बारहवें भाव तक आ जाएगा। रुके हुए काम भी समय से पूरे हो सकते हैं। ये सप्ताह सेहत के मामले में थोड़ा प्रतिकूल हो सकता है। इन दिनों मे आपको सोच-समझकर बात करनी होगी। कोई आपकी बात का गलत फायदा भी उठा सकता है। इन सात दिनों में छोटी-मोटी यात्रा का योग भी बन रहा है। कुछ योजनाएं अधूरी भी हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव होने की संभावना है। तकनीकी और संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा।


वृष::इन दिनों में नौकरी की बातचीत में रुकावटें आने की भी संभावना बन रही है। अचानक हानि और अनचाही यात्रा का योग भी बन सकता है। इस हफ्ते आप किसी भी तरह का जोखिम न लें, आर्थिक हानि होने के योग बन रहे हैं। भूमि-भवन और वाहन में पैसा खर्चा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल भी हो सकती है। कुछ बड़े फैसलों को टालना आपके लिए अच्छा रहेगा। इन दिनों में वाणी पर संयम जरूरी है। आयात-निर्यात के क्षेत्र वालों के लिए समय ठीक है।


मिथुन::इन दिनों में आपको आर्थिक फायदा भी हो सकता है। पैसा आने लगेगा। अधिकारियों से संबंध अच्छे बन सकते हैं। सहयोग और समन्वय बना रहेगा। अचानक यात्रा का योग बनेगा। नए लोगों से मेल-जोल बनेगा। रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। राजनीति वालों के लिए समय शुभ रहेगा। आपके कॉन्टैक्ट्स अपडेट होंगे। बड़े या महत्वपूर्ण लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे। ऑफिस, निवास, आस-पास के लोग, आर्थिक स्थिति, डेली रूटीन में भी पॉजिटिव बदलाव हो सकते हैं। आपको मिलने वाला अस्थाई फायदा स्थाई हो जाएगा। कुछ काम जो अनियमित थे वो इन दिनों में नियमित होने लगेंगे।


कर्क::नौकरी और बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण फैसला हो सकता है। पुरानी मेहनत, योजना और कॉन्टैक्ट्स इस सप्ताह आपके बहुत काम आएंगे। कर्क राशि के नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोग बड़ी जिम्मेदारी निभा लेंगे। किसी खास परीक्षा या इंटरव्यू में भी सफलता मिलने के योग हैं। इस सप्ताह अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता और पैतृक व्यवसाय में फायदा हो सकता है। जरूरी दस्तावेज संबंधी उलझे हुए काम भी इन दिनों में पूरे हो सकते हैं। स्थितियों को सकारात्मक नजरिए से देखें।


सिंह::इस सप्ताह यात्राओं की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में भी परेशानियां आ सकती हैं। इस हफ्ते आपको किसी तरह की गलतफहमी हो सकती है। धन और परिवार के मामलों में आप व्यस्त हो सकते हैं। पिता की सेहत का भी आपको खास ध्यान रखना होगा। विदेश यात्रा भी होने की संभावना बन रही है। बिजनेस के मामलों में सावधानी रखनी होगी। इन दिनों में सिंह राशि के लोग अपने मन की आवाज सुनें और फिर कोई निजी या व्यावसायिक मामलों में कोई कदम बढ़ाएं। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय शुभ रहेगा।


कन्या::इस हफ्ते की शुरुआत में आप विवादों में उलझ सकते हैं। आर्थिक जीवन भी सूर्य से प्रभावित हो सकता है। आपको किसी तरह का डर परेशान कर सकता है। कोई गुप्त बात पता चल सकती है। आप विवादित लोगों से मिलेंगे। आपका खर्चा बढ़ सकता है। सावधान रहें इन दिनों में छोटा-मोटा कोई नुकसान भी हो सकता है। आप पूरे कॉन्फिडेंस से विपरीत स्थितियों का सामना करेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों से संबंध न बिगाड़ने दें। निजी संबंधों में कुछ छोटी-मोटी परेशानियां पैदा हो सकती हैं। विभिन्न स्थितियों में कई भूमिकाएं एक साथ निभानी पड़ सकती है। दूसरों से तारीफ मिलेगी। किसी पुराने व्यक्ति से मिलना संभव है। दक्षिण दिशा की महत्वपूर्ण यात्रा होने के भी योग बन रहे हैं। मानसिक शांति रखें।


तुला::इस सप्ताह आपको एक्स्ट्रा इनकम और रुका हुआ पैसा मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में धन लाभ हो सकता है। डॉक्टर, वकीलों और शासकीय कर्मचारियों के लिए समय शुभ है। साझेदारी संबंधी घटनाक्रम सामने आएगा। वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा। चतुराई और कौशल से व्यावसायिक क्षेत्रों में परियोजनाओं में सफल हो सकते हैं, लेकिन अनिर्णय की स्थिति भी बन सकती है। आप लगातार बदलाव महसूस कर सकते हैं और उसका आनंद भी लेंगे। आपकी पुरानी परेशानियां कम हो सकती हैं। आपका विरोध पिछले कुछ दिनों से हो रहा था, तो वो कम हो जाएगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर टेंशन जरूर हो सकती है। धैर्य और लगातार कोशिश करते रहने की क्षमता से आप लक्ष्य प्राप्ति में सफल हो जाएंगे।


वृश्चिक::मेहनत और पुरुषार्थ से उन्नति के योग बन रहे हैं। धन लाभ होगा। सम्मान मिलेगा और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। पैसों में वृद्धि हो सकती है। इन दिनों में आप दुश्मनों से जीत सकते हैं। इस सप्ताह चंद्रमा मकर से मीन राशि तक जाएगा। जिससे वृश्चिक राशि वाले लोगों को शेयर बाजार से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। कानूनी मामलों में भी आपकी जीत होगी, लेकिन मानसिक अशांति भी हो सकती है। आप नौकरी या बिजनेस से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण बात पता लगाने में सफल हो सकते हैं। दूसरे लोग आपकी जानकारी से सहमत भी रहेंगे। रिश्तों के क्षेत्र में इस सप्ताह नई शुरुआत हो सकती है। ये सात दिन दोस्तों और भाइयों से अनबन भी हो सकती है। पेट संबंधित परेशानियां हो सकती हैं।


धनु::ये सात दिन धनु राशि वालों के लिए अच्छे रहेंगे। इनमें आपको खुशी मिलेगी। धन लाभ होगा। बिजनेस में कुछ अच्छे मौके भी मिल सकते हैं। पुरानी और भी योजनाएं सफल होने से आपको बड़ा फायदा हो सकता है। नई योजनाओं में निवेश के लिए समय सामान्य है। इनकम तो होगी साथ ही खर्चा भी रहेगा। ओवर कॉन्फिडेंस में जोखिम लेने से बचें। सप्ताह के कुछ दिनों में आपका पैसा किसी तरह की पैनल्टी भरने में खर्चा हो सकता है। संतान के मामलों में टेंशन जरूर हो सकती है।


मकर::चंद्रमा इन दिनों में आपकी ही राशि से शुरू होगा और मीन तक जाएगा। इससे कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग तो है, लेकिन विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। भूमि-भवन और वाहन का संयोग बनेगा। ठेकेदारों और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। इसके अलावा कामकाज के मामलों में आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। आपको आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है। आप अपने काम पर ध्यान रखें। इस हफ्ते आपको धन लाभ भी होगा। साथ काम करने वाले या आसपास के कुछ लोगों से आपको मदद मिल सकती है। उनकी मदद से बड़े काम पूरे हो सकते हैं। इन दिनों में किसी को उधार पैसा देने से भी बचें। माता की सेहत को लेकर टेंशन हो सकती है।


कुंभ::इन 7 दिनों में अचानक होने वाली कुछ घटनाएं समाज में आपको अच्छी स्थिति में पहुंचा सकती है। दोस्तों की मदद से फायदा मिल सकता है। लेखकों, बुद्धिजीवियों, कवि और प्रोफेसरों के लिए समय शुभ रहेगा। आपकी सेविंग बढ़ेगी। रुका हुआ पैसा भी इन दिनों में आपको मिल सकता है। दोस्तों और भाइयों से मदद मिलती रहेगी। इन दिनों में आपके आसपास का या आपसे जुड़ा कोई व्यक्ति अच्छी दोस्ती निभा सकता सकता है। पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध मधुर हो सकते हैं। योजनाएं धीमी गति से पूरी होंगी। अचानक यात्रा का योग बन रहा है।


मीन::इन दिनों में आपकी प्लानिंग में रुकावटें आ सकती हैं। इसके साथ ही आपके जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। खर्चा और तनाव बढ़ सकता है। साथ ही कामकाज में मेहनत बढ़ सकती है। नई चुनौतियां मिलेंगी। फालतू कामों में भाग-दौड़ भी होने की संभावना बन रही है। इस हफ्ते आपको कई नाजुक फैसले करने पड़ सकते हैं। इस सप्ताह बिजनेस में जोखिम न लें और जल्दबाजी भी न करें। वाकचातुर्य से आप फायदा होगा, सोच-समझकर बोलें। दोस्तों से भी थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है। माता की सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इस हफ्ते आपकी सेहत भी प्रभावित हो सकती है।


रिपोर्टर:- अंकित गुप्ता