युथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खतौली विधायक विक्रम सैनी के पुतले की शव यात्रा निकाल पुतले का किया दहन


मुज़फ्फरनगर:- नगर के अहलियाबाई बाई चोक पर आज युथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने भाजपा से खतौली विधायक विक्रम सैनी के द्वारा देश के प्रथम प्रधान मंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू के चरित्र पर की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में विधायक के पुतले की शव यात्रा निकालते हुए विधायक के पुतले का दहन किया, इस यूथ कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। वही जुनैद रऊफ ने बताया कि खतौली विधायक के द्वारा जो हमारे पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू जी है उनके बारे में गलत टिप्पणी की है,उसके खिलाफ आज विधायक के पुतले की शव यात्रा निकाल कर उनका पुतला फूंका गया है।ओर हमारी भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान से यही मांग है कि उनके ये जो खतौली क्षेत्र विधायक है ये अपना मानसिक संतुलन खो चुका है,इस पट आप जल्द से जल्द लगाम लगाने की कोशिश करे। नही तो हम लोगो को मजबूर होकर कवाल स्तिथ विधायक के घर का घेराव करने पड़ेगा।


रिपोर्टर:-  डॉ0 फल कुमार पवार