विवाहिता ने फाँसी लगाकर आत्महत्या की


इटावा/बलरई:- बलरई थाना क्षेत्र के ग्राम घुरहा जाखन में एक विवाहिता ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली बताते है कि इसका विवाह लगभग 5 वर्ष पूर्व हुआ था मायके पक्ष के लडकी के पिता रामप्रकाश का आरोप है कि मेरी पुत्री को मारकर फांसी पर लटका दिया है। 


विवरण के अनुसार उक्त गांव निवासी प्रेमनारायन का विवाह ग्राम पोखरा थाना वढपुरा की मृतका सरिता देवी उम्र लगभग 25 वर्ष के साथ वर्ष 2014 में हुआ था शादी के बाद से ही उसके ससुराली जन उसको परेशान रखते थे उसके एक पुत्र उपेन्द्र 1 वर्ष, तथा पुत्री उपासना 3 वर्ष है घटना के बाद से ससुरालीजन घर से फरार बताये गये है। इस घटना की जानकारी जैसे ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार त्रिपाठी को मिली वे मौके पे फ़ोर्स के साथ पहुंच गये और उन्होने फासीं पर लटकी उक्त महिला को नीचे उतरवाया इस घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी उत्तम सिंह व तहसीलदार रामानुज घटना स्थल पर पहुॅचे और उन्होने घटना की विस्तृत जानकारी ली। मृतका सरिता देवी के पिता रामप्रकाश ने बताया कि मेरी पुत्री को मारकर ससुरालीजनो ने उसे फासीं पर लटका दिया है। ससुरालीजन उसे परेशान रखते थे मौके पर पुलिस के पहुँचने से पहले ससुराली जन घर छोड़कर भाग गए थे बलरई थाने के उपनिरीक्षक देवीचरण शाहू ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पायेगा इसकी मृत्यु कैसे हुई थी।


रिपोर्टर:- सुबोध पाठक