विश्वकर्मा जयंती की झांकियां देख नगरवासी दंग


इटावा/जसवंतनगर:- नगर में मंगलवार रात्रि निकली भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा में निकाली गयीं एक से बढ़कर एक झांकियों को देख लोग दंग रह गए।


विश्वकर्मा समाज द्वारा पिछले कई वर्षों से निकाली जा रही शोभायात्रा की कड़ी में कल रात निकली यात्रा काफी आकर्षक और भीड़ भाड़ भरी थी। हर जगह पुष्पवर्षा और आरती की गई। 


यात्रा में झांकियों के अलावा अनेक बेंड, और काली के अखाड़े थे। चल रहे सामाजिक लोग नारे लगा रहे थे-भगवान विश्वकर्मा की जय, गर्व से कहो हम विश्वकर्मा हैं।


शोभायात्रा एक दर्जन झांकियों के साथ जी आई सी रॉड से प्रारम्भ हुई और लकदक झांकी पर विराजित भगवान विश्वकर्मा की 6 फुट ऊंची प्रतिमा की प्रथम आरती राजस्व विभाग के अधिकारी मनोज विश्वकर्मा ने करके शोभायात्रा का शुभारंभ किया।झांकियोंमे माँ दुर्गा, काली ,भगवान जी गणेश ,शिवपरिवार की झांकियां बग्घियों पर सुसज्जित थी। शोभा यात्रा पूरे नगर मे घूमी।अध्यक्ष विश्वकर्मा समाज सुमित अज्जू शर्मा, जलधारी लाल झा,शेषबिन्दु शर्मा,रामगोपाल झा, ब्रज मोहन शर्मा, महाराम शर्मा, लाला शर्मा, बंटू शर्मा ने मुख्य अतिथि का अभिनन्दन किया।मुख्य अतिथि श्री मनोज विश्वकर्मा जी अध्यक्ष सुमित अज्जू शर्मा, चंदन शर्मा, जलधारी लाल शर्मा, रामगोपाल झा, ब्रजमोहन शर्मा, प्रमोद शर्मा, योगेन्द्र शर्मा, राजकुमार शर्मा, उमाशंकर शर्मा, महराम शर्मा, मनोज शर्मा, अवनीश शर्मा, रविन्द्र शर्मा, सतेंद्र शर्मा, हर्षित शर्मा, ओम भगवान, कुलदीप शर्मा, शिव स्वरूप शर्मा आदि मौजूद रहे शोभायात्रा मे सत्येन्द्र शर्मा रामप्रकाश, रवींद्र शर्मा.चन्दन शर्मा, योगेंद्र, रविन्द्र, कुलदीप, हर्षित, आदित्य, देवांश, महानन्द शर्मा आदि व्यवस्था संभाले थे। शोभायात्रा में भंडारा वितरण भी जमकर हुआ।


रिपोर्टर:- सुबोध पाठक