विभिन्न मांगों को लेकर जनपद के कोषागार कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी


विभिन्न मांगों को लेकर जनपद के कोषागार कर्मचारियों का दूसरे दिन भी क्रमिक धरना जारी


इटावा:- विभागीय प्रोन्नति विसंगति सहित अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर कोषागार कर्मचारी आज दूसरे दिन भी विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर धरने पर बैठे। 


धरने की अध्यक्षता सहायक कोषाधिकारी प्रभु दयाल ने की। अपने धरने पर बैठे साथियो को सम्बोधित करते हुऐ जिलाध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह धनगर ने कहा कि,जब तक हम कोषागार कर्मचारियों की सभी जायज मांगे नही मानी जायेगी तब तक यह क्रमिक आंदोलन जारी रहेगा। इसी क्रम में आगामी 17,18, 19 सितम्बर को पूरे प्रदेश के कोषागार कर्मचारी पूर्ण हड़ताल पर रहेंगे। 16 सितम्बर को लखनऊ पहुंचकर निदेशक कोषागार के घेराव की रणनीति भी बना ली गई है।


धरने में बैठने वालों में आशुतोष भट्टाचार्य , राजेश चौहान, श्याम प्रकाश यादव, महेंद्र प्रताप सिंह, निशांत कुमार सिंह, प्रदीप चौधरी, सुदीप त्रिपाठी, प्रदीप शर्मा, जितेंद्र वर्मा, राजकुमार, अरुण कुमार, राहुल यादव, सौरभ शर्मा, सत्येंद्र यादव सहित समस्त कोषागार कार्यालय का स्टाफ धरने पर बैठा।


रिपोर्टर:- डॉ आशीष त्रिपाठी