सपा पार्टी के प्रत्याशी  इन्द्रसेन ने  दाखिल किया नामंकन पत्र

 


जनता की समस्यओं का समाधान ओर जन समस्याओं को पूरा करना पहली प्राथमिकता होंगी


सहारनपुर:- सहारनपुर जनपद की गँगोह विधानसभा उपचुनाव के लिए आज सपा पार्टी के प्रतियासी  इन्द्रसेन ने आज अपना नांमकन पत्र दाखिल किया।


इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा के चुनावी मंच सज चुका है और वह गँगोह के लोगो के प्यार और आशीर्वाद से चुनाव जीतेंगे। जनता की समस्याओं पर खरा उतरकर दिखाना है  उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा के हमारा क्षेत्र गन्ना किसानो का क्षेत्र है लेकिन सरकार ना तो किसानो के लिए कुछ कर पा रही है चारों तरफ़ से किसान को सरकार कमजोर कर रही है उन्होंने कहा कि बिजली की दरो मे की गई बेशुमार बढ़ोतरी से किसान आत्म हत्या कर रहे है अधिकारी सरकार के इशारों पर लोगो को परेशान कर रहे है जिससे सहारनपुर जनपद मे ही एक किसान भाई ने आत्म हत्या कर ली किसान परेशान है और भाजपा को जवाब देने के लिए तैयार है।


रिपोर्टर:- जोगेन्दर कल्याण