समाजवादी पार्टी और आर एल ड़ी का गठबंधन डूबती हुई नैया - सांसद डॉ0 सत्यपाल सिंह


बागपत:- पूर्व केंद्रीय मंत्री एवम  बागपत सांसद डॉ सत्य पाल सिंह ने उप चुनाव में सपा और रालोद के गठबंधन की खिल्ली उड़ाते हुए इस गठबंधन को डूबती नैय्या करार दिया।



सांसद सत्यपाल सिंह आज दाहा गांव में एक कुश्ती प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी इन लोगो ने पूरी ताकत लगाई थी लेकिन नतीजा देश के सामने है जो रिज़ल्ट लोकसभा चुनावो में था वही अब रहेगा सपा रालोद डूबती हुई नाव है ये सोच रहे है कि किनारे लग जाएंगे लेकिन लग नही पाएंगे।



आपको बता दे कि बीते लोकसभा चुनावो में महा गठबंधन के टिकट पर चौधरी अजित सिंह के पुत्र जयंत चौधरी ने चुनाव लड़ा था लेकिन भाजपा के सत्यपाल सिंह ने कड़े मुकाबले के बावजूद बागपत संसदीय सीट को बचा लिया था इस सीट पर सत्यपाल सिंह ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की थी।


सांसद सत्यपाल सिंह ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन के 17 तारीख के बागपत दौरे की भी जानकारी दी। सांसद ने बताया कि जनपद में एक ही बार प्रयोग होने वाली प्लास्टिक के प्रति जागरूकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है।


रिपोर्टर:- विवेक कौशिक