नेहरू पर बीजेपी विधायक का आपत्तिजनक बयान


मुजफ्फरनगर:- भाजपा के बड़बोले विधायक विक्रम सिंह सैनी का एक और विवादित बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने भारत के प्रथमप्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और उसके परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है उन्होंने भूतपूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और उसके परिवार को अयाश बताया है भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी ने खतौली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मनाए जा रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रम के दौरान मौके पर मौजूद भीड़ को संबोधित करने के बाद मीडिया बात चीत की इस विधायक द्वारा  अपनी फेसबुक वाल पर भारत के भूत पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के खिलााफ की गई टिप्पणी  के सवाल पूछे जाने पर भी वह अपने टिप्पणी से नहीं मुकरे और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और उसके परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से नही चूके।


दरअसल मामला खतौली विधानसभा क्षेत्र का है जहां तहसील परिसर में पूर्व प्रस्तावित तहसील दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के अधिकारी जन समस्याएं सुन रहे थे वही तहसील दिवस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर जनपद में चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के रूप में भी मनाया जा रहा था इस संयुक्त कार्यक्रम में भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और तहसील दिवस में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे सैकड़ों क्षेत्रवासी भी मौजूद थे इस दौरान खतौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी ने भाजपा नेताओं के साथ वृक्षारोपण किया उसके बाद उन्होंने मंच से बोलते हुए पहले तो लोगों से ट्रैफिक के नियमों को पालन करने की सलाह दी इसके साथ ही उन्होंने हेलमेट के फायदे भी बताए मगर बाद में विधायक विक्रम सिंह सैनी मीडिया से बातचीत के दौरान मीडिया ने विधायक से उनके द्वारा उनकी फेसबुक पर भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री  जवाहरलाल नेहरू और उसके परिवार के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी  के बारे में सवाल पूछा गया तो विधायक अपने द्वारा की गई टिप्पणी  से नहीं मुकरे और उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू अयाश कह डाला विधायक विक्रम सिंह सैनी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू और उनके पूरे परिवार को ही अय्याश बता डाला गौरतलब है कि भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी का किसी राजनीतिक हस्ती पर यह पहली विवादित टिप्पणी नहीं है बल्कि विक्रम सिंह सैनी हमेशा विवादित टिप्पणियों को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं।


रिपोर्टर:- डॉ फल कुमार पवार