मास्टर विजय सिंह से मिलने पहुंचे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अतुल प्रधान


मुजफ्फरनगर:- जनपद मुजफ्फरनगर में पिछले 24 वर्षों से चल रहे मास्टर विजय सिंह के धरने को कलेक्ट्रेट परिसर से प्रशासन के जबरदस्ती उठाने के बाद शिव चौक पर चल रहे मास्टर विजय सिंह के धरने पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अतुल प्रधान मास्टर विजय सिंह से मिलने पहुंचे।


आपको बता दें कि पिछले 24 सालों से भ्रष्टाचार व भू माफिया के खिलाफ धरने पर बैठे मास्टर विजय सिंह का धरना प्रशासन ने जबरदस्ती कलेक्ट्रेट परिसर से उठवा दिया था जिसको लेकर मास्टर विजय सिंह ने अपना धरना शिव शिव चौक पर शुरू कर दिया था इसी के चलते आज मेरठ से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अतुल प्रधान ने मास्टर विजय सिंह से मुलाकात की और इस दौरान अतुल प्रधान ने कहा कि जो व्यक्ति पिछले 24 वर्षों से भ्रष्टाचार में भू-माफियाओं के खिलाफ लोगों के लिए लड़ाई लड़ रहा है उस पर मुकदमा नहीं होना चाहिए बल्कि मुकदमा तो उस कलेक्टर पर होना चाहिए जिन्होंने मास्टर विजय सिंह के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए जबरदस्ती इनका धरना कलेक्ट्रेट परिसर से उठाया है।


रिपोर्टर:- डॉ0 फल कुमार पवार