माध्यमिक विद्यालयों के तहसील स्तरीय खेलों का हुआ शुभारम्भ


बरेली/मीरगंज:- राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज मीरगंज के खेल मैदान पर माध्यमिक विद्यालय स्तर की तहसील स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। खेलों का उद्घाटन प्रबंधक निरुपम शर्मा ब्लाक प्रमुख राजीव गुप्ता एवं प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र तोमर के द्वारा किया गया। खेलों की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा की गई। प्रबंधक ने इस अवसर पर कहा कि खेल आपको स्वस्थ रखता है और करियर बनाने का भी विकल्प देता हैं,कुछ खिलाड़ी खेल को इस प्रकार खेलते हैं कि हारने के बाद भी उनकी तारीफ़ की जाती हैं और खेल व्यक्ति को जीतने की प्रेरणा देता हैं।आज पंद्रह सौ मीटर बालक वर्ग में आनंद स्वरूप ने प्रथम और अमन यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, बालिका वर्ग पंद्रह सौ मीटर में प्रियंका देवी प्रथम और काजल द्वितीय स्थान पर रही। 800 मीटर सीनियर बालक वर्ग में अनिल कुमार ने प्रथम राजेश कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में आरती ने प्रथम और पूनम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 800 मीटर जूनियर बालक में आशीष हुसैन ने प्रथम धर्मेंद्र ने द्वितीय तथा बालिका वर्ग में विनीता गुर्जर ने प्रथम और कुमारी अंशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेक सीनियर बालक में भगवान देव ने प्रथम शोएब अली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वहीं बालिका वर्ग में शिवांगी ने प्रथम नरगिस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बालक वर्ग में रिजवान ने प्रथम राजू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं बालिका वर्ग में ज्योति ने प्रथम साक्षी सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में जूनियर बालक वर्ग में आजम खान ने प्रथम शाहिद खान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया बालिका वर्ग में अक्शा ने प्रथम कशिश शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर सीनियर बालक वर्ग में सलमान ने प्रथम एवं रिजवान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं 200 मीटर बालिका वर्ग में प्रिया ने प्रथम ज्योति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इन सभी खेलो में 20 से अधिक विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आम जनमानस की भीड़ खेलों को देखने के लिए और उसका आनंद लेने के लिए मैदान पर उपस्थित रही। सभी ने खिलाड़ियों के परफारमेंस का तालियाँ बजाकर हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर प्रमोद कुमार गंगवार श्री कृष्ण यादव स्नेह कुमार कुशवाहा सरदार अहमद हेमंत कुमार विनोद कुमार अरविंद तिवारी अरविंद उपाध्याय मनोज पाराशरी थानेश्वर शांख्यधर सुभाष गिरी राजेश गिरी धर्मेन्द्र कुमार राजवीर रामशरण सर्वेश शाक्य हिमांशु प्रसाद बालेश्वर गौतम मनोज तोमर मनोज वर्मा लोकेश मौर्य  पीयूष सौरभ नेमचंद्र मौर्य रश्मि अमृता आर्या सुनैना अंजलि आदि शिक्षक उपस्थित रहे।


रिपोर्टर:- स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा