कथूरा के अक्षय नरवाल को मिला राष्ट्रीय किसान रत्न सम्मान


लखनऊ:- राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन मध्य प्रदेश के उज्जैन में हुआ। जिसमें पूरे देश भर के किसान पदाधिकारियों और अनेक किसान नेताओं ने हिस्सा लिया। इस अधिवेशन का आयोजन 3 साल में एक बार होता है।


राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ट्रेड यूनियन में रजिस्टर्ड भारत का इकलौता किसान मजदूर संगठन है। इस अधिवेशन में एक सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाता है जिसमें किसानों मजदूरों और देश हित में काम करने वाले नेताओं को सम्मानित किया जाता है।


इसी सम्मान समारोह में कथूरा गांव के अक्षय नरवाल को राष्ट्रीय किसान रत्न सम्मान से विभूषित किया गया है। यह सम्मान इस संगठन का सर्वोच्च सम्मान है। इस सम्मान को पाने वाले मात्र  22 वर्षीय अक्षय नरवाल सबसे युवा है।


अक्षय नरवाल ने 4 साल पहले अपने कॉलेज से ही अपने सामाजिक जीवन की शुरुआत कर दी थी। अनेकों आंदलनों में अपनी भूमिका निभा चुके हैं। राष्ट्रीय किसान महासंघ के नेतृत्व में हुई कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक किसानों के मुद्दों को लेकर यात्रा में शामिल हो चुके हैं। अनेकों सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं। इनकी यही सामाजिक सक्रियता को देखते हुए इन्हें यह सम्मान दिया गया।


अक्षय नरवाल ने उज्जैन में अपने भाषण में कहा कि इस सम्मान ने मेरी जिम्मेदारी ओर अधिक बढ़ा दी है। इस लिए भविष्य में भी आगे ओर बढ़ चढ़कर समाज हित और देश हित के लिए काम करूंगा।


अक्षय नरवाल ने इस सम्मान का श्रेय अपने बड़े भाई अभिमन्यु कोड़ाड को दिया और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिवकुमार कक्का जी एवम् शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया।


रिपोर्टर:- अंकित तिवारी