कांग्रेस ने मुख्यनगर अधिकारी को दिया एक सप्ताह का अल्टिमेटम - फिर आंदोलन की चेतावनी


रुड़की:- नगर की विभिन्न समस्याओं एवं टैक्स बढ़ोत्तरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य नगर अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एक सप्ताह में मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।


रुड़की महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में मुख्य नगर अधिकारी पीसी डंडरियाल से मिले कांग्रेसियों ने नगर की सड़कों पर हुए गहरे गड्ढों पर चिंता व्यक्त की। साथ ही नाला सफाई ठीक से न होने और टैक्स बढ़ोतरी का भी विरोध किया। महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा शहर के मुख्य मार्गो पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लोग अक्सर इन गड्ढों में गिरकर घायल हो जाते हैं उन्होंने कहा मालवीय चौक से रेलवे स्टेशन तक गड्ढों के कारण यातायात छोटे-छोटे बच्चे इसमे गिरकर घायल हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा गृहकर में बढ़ोत्तरी किए जाना भी जनता के ऊपर बड़ा बोझ है। उन्होंने कहा बढ़ा हुआ टैक्स वापस किया जाए। ब्लॉक अध्यक्ष बिट्टू शर्मा एवं अशोक चौहान ने नालों की सफाई ठीक प्रकार से न होने की बात कही। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई बारिश में लोगों के घरों में तक पानी घुस गया था जिसके कारण लोगो का लाखों का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। सभी मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक सप्ताह का समय एमएनए को दिया। इस अवसर पर डॉक्टर रकम सिंह, श्रवण गोस्वामी, विकास सैनी, उम्मेद गाजी, आतिर,सरफराज अली, मोहम्मद कुर्बान, पंकज सिंघल, मोहम्मद सालीम, दीपक चौहान आदि लोग मौजूद रहे।


रिपोर्टर:- अंकित गुप्ता