इटावा के जसवन्तनगर के लाल का हुआ इसरो में चयन


इटावा/जसवंतनगर:- नगर के निवासी 24 वर्षीय रवि गुप्ता का "इसरो" में वैज्ञानिक वर्ग में चयन हुआ है।रवि गुप्ता जसवंतनगर के शक्कर व्यवसायी  ब्रजेश गुप्ता के पुत्र हैं। उसने मैट्रिक परीक्षा सेन्टमेरी स्कूल इटावा से सन् 2011 में 9.8 ग्रेड से पास की थी । इण्टर में सी0बी0एस0ई0 परीक्षा से 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण हुआ था। इसके बाद  आईटीआई खड़कपुर में चयन हो गया।वहाँ से आपने 2019 में 5 वर्षीय एम0टेक0 पूर्ण किया।इसके बाद इसरो में वैज्ञानिक वर्ग में चयन हो गया।इसरो  नए कीर्तिमानों को स्थापित करने में मील का पत्थर साबित हो रहा है।  चाहे मंगल पर जाने का हो, 104 सेटेलाइट को एक साथ छोड़े जाने का, गगनयान प्रथम व द्वितीय को चंद्रमा पर भेजने में भी सफलता मिली है।  आने वाले समय में इसरो की उपलब्धियों में इटावा का नाम भी रवि गुप्ता केसाथ जुड़ने वाला है।सके इसरो में वैज्ञानिक वर्ग से जुड़ने पर लोगों ने उन्हें बधाईयां दी हैं।


रिपोर्टर:- सुबोध पाठक