हजारों की तादाद में ट्रैक्टर के साथ किसानों ने निकाली रैली।


सहारनपुर:-  बढ़ती महंगाई, बिजली दरों में वृद्धि व गन्ना भुगतान को लेकर आज सहारनपुर के किसानों ने  हजारों ट्रैक्टर के साथ  निकाली रैली। सरकार पर बिजली मूल्य में वृद्धि व गन्ना भुगतान को लेकर लगाया आरोप। पिछले कई माह से अपनी लड़ाई लड़ रहे किसानों में फूटा गुस्सा। आज हजारों की संख्या में सहारनपुर के गांधी पार्क एकत्रित होकर किसानों ने अपने ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ निकाली रैली। रैली के वक्त पूरे शहर में रहा जाम का माहौल।


रैली में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता और राणा ने बताया कि एक तरफ सरकार दो गुनिया मदनी करने के लिए कह रही है लेकिन तीसरे खर्चे तिकोने कर दिए हैं आमदनी दोगुनी का तो कोई सवाल ही नहीं है जबकि खर्चे बढ़ते जा रहे हैं महंगाई बढ़ती जा रही है। आज करीब 5000 ट्रैक्टर और ट्रॉली के साथ में जिलाधिकारी कार्यालय पर किसान रैली निकालकर कूच कर रहे हैं किसानों के नाम पर सरकार के कान पर जूं नहीं रेंगती।  यह कहना है भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता अरुण राणा का।


वहीं भारतीय किसान यूनियन के दूसरे कार्यकर्ता विश्वास आर्य का कहना है कि आज महंगाई इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि किसान अपने बच्चों की फीस तक देने के लिए मजबूर है।


गन्ना मेल एवं सरकार की मिलीभगत है जो गन्ना मिल किसानों का भुगतान नहीं कर रही है। एक तरफ सरकार ने पुराने ट्रैक्टर पर रोक लगा दी है किसान अपना भरण पोषण किस प्रकार से करेगा। किसान अपना हक मांग रहा है किसान कोई भीख नहीं मांग रहा है और हम अपना हक लेकर रहेंगे।


सहारनपुर जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने बताया कि जनपद सहारनपुर में आज किसान यूनियन ने जो रैली निकाली है यह है किसानों के अंदर का आक्रोश था।


दरअसल बजाज शुगर मिल में गन्ना भुगतान को लेकर किसानों में ज्यादा रोष था क्योंकि बजाज शुगर मिल से केवल 50 परसेंट ही गन्ना भुगतान किसानों को किया गया था।


इसके अलावा सहारनपुर के संपूर्ण किसानों का गन्ना भुगतान अगर देखा जाए तो करीब 80% गन्ना भुगतान सहारनपुर के किसानों का हो चुका है। बिजली के बिल को लेकर कुछ समस्याएं किसानों द्वारा बताई गई हैं इसके अलावा सिंचाई से संबंधित भी कुछ शिकायतें किसानों ने की है। किसानों की समस्याओं को देखते हुए 1 सप्ताह बाद एक मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कुछ अधिकारी व करीब जिम्मेदार 5 किसानों को भी बुलाया जाएगा जिसमें बैठकर इनकी समस्याओं का निवारण किया जाएगा।


रिपोर्टर:- जोगेनदर कल्याण