डीएवी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष समेत पांच पदों पर एनएसयूआई का कब्जा


रूड़की:-  रूड़की डीएवी डिग्री कॉलेज छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष समेत अधिकतर पदों पर एनएसयूआई का कब्जा हुआ है। एबीवीपी बड़े अंतर से एनएसयूआई ने एबीवीपी के प्रत्याशियों को हराया है। एबीवीपी केवल यूआर पद जितने में सफल हो पाई है।


अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के अध्यक्ष विजय त्यागी 352 वोट मिले, एबीवीपी प्रत्याशी आकांक्षा 258 व बहुजन छात्र संघ के मोनू 160वोट मिले।सचिव पद पर सावन 143, दीपेश कुमार 276 व रोविन को 356वोट मिले हैं। संयुक्त सचिव में अनुष्का को 526, मनीष कुमार को 224 वोट मिले हैै। उपाध्यक्ष पद पर आकांक्षा सैनी को 249, आंचल सैनी 160 एवं छवि पवार को 367 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर कौशल सिंह को 251, श्वेता रावत को 335 व योगेश कुमार को 189 वोट मिले। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर अभय गौतम को 302, अंकुश कुमार 125 और हिमांशु सैनी को 338 वोट मिले हैं।


रिपोर्टर:- अंकित गुप्ता