बिजली के तार टूटने से मक्का की फसल जली


 


इटावा/जसवंतनगर:- प्रतापपुरा गांव में 11 केवीए का बिजली तार टूटकर गिरने से हनुमन्त यादव के खेत में खड़ी मक्का की फसल में आग लग गई। पीड़ित किसान ने स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।


उक्त गांव में तार टूटने से आग लगने का मुख्य कारण चिड़िया से शाट लगने की बात ग्रामीण बता रहे हैं। आग लगने के बाद बिजली बंद होने पर गांव के लोग जुट गए। आग पर काबू पाने के लिए लोग मक्के के पौधे का उपयोग करने लगे। ग्रामीण विकास यादव ने बताया कि आग से और अधिक नुकसान हो सकता था, लेकिन गनीमत यह रही कि फसल हरियाली गीली व पूरी तरह पकी नही थी। खेत में मक्के की फसल में पानी भी भरा हुआ था। इस वजह से नुकसान अधिक नही हुआ।


रिपोर्टर:- सुबोध पाठक