भाजपाइयो ने राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री का किया स्वागत


बरेली:- फतेहगंज पश्चिमी बुद्धवार को भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश सिंह बरेली जाते समय जैसे ही टोल प्लाजा पर पहुंचे। भजपाई कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के विधायकों व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा के सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश सिंह का बरेली जाते समय कस्वे के टोल प्लाजा पर स्वागत किया। श्री सिंह ने भाजपाइयों के स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं से मोदी व योगी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सत्तर सालों से लगी धारा 370 को सरकार ने हटाकर देश मे एक इतिहास रचा है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, विधायक अरुण सक्सेना, डीसी वर्मा, बहोरन लाल मौर्य, संजीव अग्रवाल,आशीष अग्रवाल,अजय सक्सेना,दीपक गोयल,चक्रवीर सिंह,अब्दुल बाजिद अंसारी, सलीम रजा, योगेश पटेल, ब्लाक प्रमुख राजीव गुप्ता, चेयरमैन कृष्पाल मौर्य, आंवला चैयरमेन संजीव सक्सेना, उवेंद्र चौहान, गौरव मिश्रा, गुलशन आनन्द, पूरन लाल लोधी, आदेश प्रताप सिंह, संजय चौहान, शानू मिश्रा, सुचित अग्रवाल, संजीव सिंह, धीरेंद्र सिंह, कन्हैया लाल समेत सैकड़ो भाजपा नेता मौजूद रहे।


रिपोर्टर:- कपिल यादव