बेबस किसान रह जाते हैं शोर मचाते-फसलों पर जानवरों का कहर-अधिकारी बेफिक्र, बेपरवाह……


 


पिरान कलियर:- कस्बा क्षेत्र के मुक़र्रबपुर में जंगली जानवरों ने किसानों की रातों की नींद और दिन का आराम छीन लिया है। जंगली जानवर और बन्दरों ने किसानों के गन्ने व धान के खेतों को रौंद कर रख दिया है।


पिरान कलियर कस्बे में बन्दरो के झुंड दिन रात गन्ने व धान की फसलों को रौंद रहे है, वहीं दिन में बन्दरों को खदेड़ते किसान परेशान हो गए हैं। शिकायत के बाद भी वन विभाग ने जानवरों की रोकथाम का कोई पुख्ता इंतजाम आज तक नहीं किए हैं। कस्बे के लोगो की शिकायत करने के बाद भी अब तक एक बार भी बन्दरों को पकड़ने वन विभाग की टीम नही पहुंची हैं फोन कर बन्दरो को पकड़ने वाली टीम के बारे में जनकारी करने पर अधिकारी फोन उठाना भी मुनासिब नही समझ रहे हैं ऐसे में कस्बे व आसपास के किसानों को अपनी फसले बचाने के लिए दिन रात रखवाली करने को मजबूर होना पड़ रहा हैं , वन विभाग है कुंभकर्णी नीद से जागने को तैयार नही हैं।कस्बे की आधी आबादी खेती के सहारे जीविका चलाती है, लेकिन दुर्भाग्य से हर साल जंगली जानवर किसानों की लाखों की फसल तबाह कर रहे हैं, सरकार और विभाग मूक दर्शक बने हुए है। स्थानीय किसान अहसान, इनाम, यूनिस, मौ अलाम, महबूब, मोहतसीम, खलील, सुलेन्द्र, अरशाद, अनीश, शमीम, सतीश और इरशाद आदि का कहना है कि बंदरों ने क्षेत्र में आतंक मचा रखा है। एक सप्ताह बाद एक बार फिर बन्दरो का झुंड गन्ने के खेत में आ धमका और कई बीघा फसल चौपट कर दी। बन्दरो को खदेड़ने के लिए किसान शोर मचाते- हल्ला पीटते रह जाते हैं और अगर अकेला किसान खेत में हो तो उस पर हमला कर देते हैं इन बन्दरो के झुंड से छुटकारा दिलाने के लिए सरकार व वन विभाग से कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक इन बन्दरो से छुटकारा नही मिल पाया हैं। रुड़की रेंजर से फोन पर बात कर उनसे जनकारी चाही तो उन्होंने कॉल रिसीव नही की हैं।


रिपोर्टर:- अंकित गुप्ता