बागपत- जमीन के टुकड़े पर कब्जे को ले कर खूनी संघर्ष 3 महिलाओं सहित आधा दर्ज़न घायल


बागपत:- जर, जोरू और जमीन आदि काल से लड़ाइयों का सबब बनते रहे हैं इन्ही के लिए अपने ही अपनो का खून बहाने में भी गुरेज नही कर रहे हैं ऐसी ही एक घटना बागपत में घटी जहा एक प्लाट पर कब्ज़ा लेने के लिए एक ही परिवार के दो पक्षों में जम कर धारदार हथियार चले आधा दर्जन से भी ज्यादा लोग घायल हो गए।


दरअसल बागपत के खेड़ी प्रधान गांव में राज सिंह और राजपाल भी है और दोनों एक प्लाट पर अपना हक जता रहे है आज इसी विवाद में दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और दोनों तरफ से जम कर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से करीब 8-9 लोग घायल हो गए है घायलों में 2 महिलाओं की हालत गंभीर है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


रिपोर्टर:- विवेक कौशिक