प्रदेश अध्यक्ष ने की श्रीपाद गौशाला में शिव आराधना


 


वृन्दावन:- भाजपा के नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्ष और परिवहन मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह आज सोमवार को प्रातः मथुरा वृन्दावन मार्ग स्थित श्रीपाद बाबा गौशाला पहुंचे। यहां पहुंचने पर सर्वप्रथम उन्होंने श्रीपाद बाबा के चित्रपट के समक्ष शीश झुकाया। और संत दामोदर बाबा से आशीर्वाद लिया। ततपश्चात गौशाला परिसर स्थित गौ गोपेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव की आराधना की। पंडित सदानन्द ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य उन्हें भोले बाबा का अभिषेक कराया। पूजा अर्चना के बाद श्री सिंह ने वृक्षारोपण किया। इस दौरान गौशाला परिसर में सुबह से ही भाजपा नेताओं की आवाजाही लगी रही। जिलाध्यक्ष से लेकर आम कार्यकर्ता भी प्रदेश अध्यक्ष से रूबरू होने के लिये बेबस था। मौके पर मौजूद हाथों में दुपट्टा लिये हर भाजपाई  स्वतंत्र देव सिंह से मिलने की होड़ में आगे दौड़ रहा था।


रिपोर्टर:- विकास अग्रवाल