अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना


 


बदायूँ:- अधीनस्थ कृषि सेवक संघ के कार्यकर्ताओं में आज मालवीय आवास पर धरना दिया और नौ बिंदुओं का मांग पत्र एडीएम प्रसासन बदायूं को सौंपा। मांग पत्र में विन्दू नं. 1. अधीनस्थ कृषि सेवा सवर्ग की वेतन विसंगति दूर करते हुऐ द्विस्तरीय व्यवस्था लागू की जाए। 2. अनीति पूर्वक किए गए स्थानांतरण पर पुनर्विचार कर निरस्त किए जाएं तथा स्थानांतरण नीति के अंतर्गत दिए गए सभी प्राविधानों का पालन किया जाए।  3. वर्ष 2016 में नियुक्ति प्राविधिक सहायकों के मृतक आश्रितों को विभागीय सेवा में शीघ्र नियुक्ति प्रदान की जाए। 4. प्राविधिक सहायक (सी) के पद की शैक्षिक योग्यता पूर्व की भांति कृषि स्नातक  यथावत रखी जाए। 5. राजकीय कृषि बीज भंडारों पर अवशेष बीज के निस्तारण हेतु स्थाई नीति घोषित की जाए और प्राविधिकों के उत्पीड़न शोषण एवं जबरन वसूली बंद की जाए। 6. अधीनस्थ कृषि सेवा वर्ग - 1 एवं वर्ग - 3 के रिक्त पदों की भर्ती / पदोन्नति करते हुए शीघ्र भरा जाए। 7. वर्तमान आवश्यकता के अनुसार पदों को सृजन कर संवर्ग का पूर्ण गठन / कैडर रिव्यू किया जाए। 8. अधीनस्थ कृषि सेवा वर्ग - 1 (ग्रेड पे - 4600/-) को राजपत्रित घोषित किया जाए। 9.  विभाग में कृषि महानिदेशक का अतिरिक्त पद सृजित कर वरिष्ठ आई.ए.एस. की नियुक्ति की जाए।इन नौ  हिंदुओं के मांग पत्र को बदायूं एसडीम को सौंपा इस मौके पर अध्यक्ष कुसुम पाल सिंह, उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह राठौर, जिला मंत्री चरण सिंह यादव, संगठन मंत्री महेंद्र पाल गंगवार, कोषाध्यक्ष फूल सिंह, प्रचार मंत्री धर्मेंद्र कुमार आदि तमाम कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन किया


रिपोर्टर:- मनोज गुप्ता