शांति यज्ञ:माध्यमिक शिक्षा आयोग के पूर्व सदस्य को भावभीनी श्रद्धांजलि


 


इटावा:- जसवंतनगर माध्यमिक शिक्षा आयोग के पूर्व सदस्य और श्री मुलायम सिंह यादव इंटर कॉलेज राय नगर के  संस्थापक प्रधानाचार्य स्वर्गीय श्री महाराज सिंह यादव को आज शांति यज्ञ के जरिए राजनीति, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े हजारों लोगों ने भावभीनी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी।


स्व.यादव का विगत 6 जुलाई को 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।वह समजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायमसिंह यादव के न केवल निकटस्थ थे, बल्कि आजीवन समाजवादी आंदोलन से जुड़े रहे।


उनकी स्मृति में उनके गृह ग्राम राय नगर के नगला हरे में उनके पैतृक आवास के निकट बाग में शांति यज्ञ का आयोजन उनके पुत्रों प्रधानाचार्य अनुज प्रताप सिंह यादव एवं शिक्षक नेता अनिल प्रताप सिंह यादव की यजवानी में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित हुआ।


यज्ञ आचार्यों ने उनकी आत्मा शांति के लिए आहुतियां दिलवाई ।इसके बाद उपरांत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ, जिसमें पूर्व राज्य मंत्री विश्राम सिंह यादव ,राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य अभय राम सिंह यादव, प्रधान संघ के अध्यक्ष चंदगी राम यादव ,ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, कांग्रेस नेता उदय भान सिंह यादव, सूरज सिंह यादव, पूर्व प्रधानाचार्य दाऊ दयाल धनगर प्रमोद यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव ,सैफई महोत्सव के प्रबंधक वेदव्रत गुप्ता शिक्षक ऋषि मिश्रा ,शीत ग्रह मालिक राम नरेश यादव ,यज्ञ आचार्य सत्यराम, प्रवीण मिश्रा , प्रसपा नेता  राहुल गुप्ता,अशोक यादव आदि ने संबोधित करते स्वर्गीय यादव के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।


अंत मे स्वर्गीय के पुत्रगणों अनुज प्रताप एवं अनिल प्रताप  तथा डॉक्टर पौत्रों और परिजनों ने यज्ञ में भाग लेने आये सभी आगुन्तकों का आभार व्यक्त किया।


रिपोर्टर:- सुबोध पाठक