एबीवीपी इटावा ने नगर की नवीन कार्यकारिणी घोषित की


 


मुरली कुमार बने नगर अध्यक्ष व कुशल चौधरी को पुनः मिली नगर मंत्री की कमान।


इटावा:- विदित हो कि अभाविप अपने नए सत्र की शुरुवात में ही नगर,तहसील, इंटर कालेज,महाविद्यालय आदि में नवीन कार्यकारिणी की घोषणा करती आई है। इसी क्रम में परिषद द्वारा इटावा नगर,तहसील व विभिन्न आयामो के कार्यकर्ताओं की घोषणा हुई,नवीन कार्यकारिणी गठन का कार्यक्रम सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया । पूर्व नगर अध्यक्ष /वर्तमान जिला प्रमुख व नगर मंत्री द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती व विवेकानंद जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पण के साथ ही कार्यकारिणी के चुनाव अधिकारी के रूप में पूर्व जिला प्रमुख अभिषेक ज्ञानार्थी ने नये नगर अध्यक्ष के रूप में श्री मुरली कुमार जी व नगर मंत्री कुशल चौधरी को दुबारा नगर मंत्री बनाए जाने की घोषणा की। घोषणा से पूर्व नगर मंत्री ने अपने पूरे एक वर्ष में हुए संगठन के कार्यक्रमो का पूर्ण वृत समस्त कार्यकर्ताओं के सामने रखा जिसके उपरांत नगर अध्यक्ष मुरली कुमार ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की,जिसमें  जगमोहन शुक्ल,आशुतोष तिवारी ,कु0 वर्षा गुप्ता व कु0 दीपाली पटेल को नगर उपाध्यक्ष एवं आर्यन जैन,शिवम् धाकरे,कृष्णेश मिश्र,पीयूष त्रिपाठी एवं विपिन कुमार को नगर सह मंत्री घोषित किया गया साथ ही कु0 चित्रा परिहार को नगर छात्रा कार्य प्रमुख बनाया गया। इसी क्रम में जिला प्रमुख द्वारा अनिकेत पाठक को इटावा तहसील संयोजक व अजय शर्मा को तहसील प्रमुख घोषित किया गया एवं पवन श्रीवास्तव, शिवम् यादव,आशुतोष दीक्षित,अंकित पांडेय व अर्जित शर्मा को नगर कार्यकारिणी का सदस्य घोषित किया गया है।


प्रांत उपाध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद शिक्षा क्षेत्र में कार्य करने वाला राष्ट्रवादी छात्र संगठन है जो दलगत राजनीति से अलग होकर राष्ट्रहित व छात्रहित में कार्य करता है ।जिसकी आज देश में ही नहीं विश्व में एक अलग पहचान बन गई है,इस संगठन में कार्य करना हम सभी के लिए गौरव का विषय है।


इस दौरान कार्यक्रम में प्रांत उपाध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र शर्मा ,जिला प्रमुख आशीष त्रिपाठी ,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अतुल सिंह जी,विभाग संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी जी,जिला संयोजक मृत्युंजय चौधरी ,सह संयोजक हिमांशु तिवारी ,प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अनिरुद्ध गुप्ता आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन हिमांशु तिवारी ने किया ।


रिपोर्टर:- डॉ आशीष त्रिपाठी