युवक ने यमुना में कूदकर दी जान


 


वृन्दावन:- शनिवार की देर रात एक युवक ने बाइक रोककर पानीगांव पुल से यमुना नदी में कूद गया। उसके बाद उसके दो अन्य साथियों ने युवक के परिजनों को इस घटना से अवगत कराया। तत्पश्चात परिजन घटनास्थल की ओर दौड़े पड़े। पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई। घटना से गुस्साये परिजनों ने पुल पर हंगामा काटा। घटना के सम्बन्ध में यमुना में कूदे युवक के मित्र सूरज ने बताया कि वह तीन लोग एक साथ पानीगांव पुल के समीप एक होटल पर काम करते हैं। रात को लौटते समय 25 वर्षीय वृंदावन निवासी पंकज शर्मा अचानक बाइक से उतर कर पुल से यमुना में कूद गया।


कूदे हुए युवक के शव को सुबह यमुना से बाहर निकाला गया। सीओ सदर रमेश चंद तिवारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गये।


रिपोर्टर:- विकास अग्रवाल